संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सेवापुरी के भाजपा विधायक नीलरतन सिंह पटेल 'नीलू' के प्रतिनिधि रामपुर गांव निवासी रामविलास पटेल की मां चंपा देवी (95) का शुक्रवार की दोपहर पैतृक आवास पर निधन हो गया।वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी।निधन की खबर लगते ही विधायक समर्थकों समेत भाजपा व डा.सोनेलाल किसान श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने घर पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।