UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आकांक्षा पांडेय नेट जेआरएफ में 99.88 प्रतिशत पाकर किया सफलता हासिल

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी। नेट जेआरएफ में पहली बार में 99.88 हासिल कर आकांक्षा पांडेय ने सफलता हासिल की।

      रामेश्वर क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी आकांशा पांडेय जेडीएस स्कूल से इंटर तक 'गोल्ड मेडलिस्ट' शिक्षा हासिल करने के बाद यू0पी0 कालेज से बी काम,एम0 काम और बीएड की शिक्षा ग्रहण की। इसी बीच नेट जेआरएफ की परीक्षा में शामिल हुई और टॉपर बनी।

     पिता धरम पांडेय इनकम टैक्स जीएसटी प्रैक्टिस करते हैं। जिनके एक पुत्री आकांक्षा 24 वर्ष व पुत्र आयुष पांडेय 20 वर्ष हैं। दादा नन्दलाल पाण्डेय कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद से सेवनिबृत हैं।

      आकांक्षा पांडेय के चयन की सूचना पर आज भोपतपुर घर उद्योग व्यापार मंडल उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,रंजीत जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष वाराणसी शुभम सिंह आकांक्षा पांडेय का सम्मान किया। वहीं परिवार में दादा व पिताजी को अंगवस्त्र सहित सूट के कपड़े व माता जी को बनारसी साड़ी भेंट कर आकांक्षा व भाई आयुष को रेडीमेडसूट,डायरी,स्टेशनरी सहित बॉक्स व चॉकलेट भेंट कर पूरे परिवार को बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News