UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तीन बजे भोर से विंध्याचल के लिए मिलेंगी रोडवेज बसें, नवरात्र के दौरान नहीं बंद होता कपाट*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

नवरात्र में वाराणसी से विंध्याचल के लिए रोडवेज की 80 बसें चलाई जाएंगी। इसमें वाराणसी और मिर्जापुर की बसें शामिल हैं। भोर में तीन बजे से ही बसें मिलने लगेंगी। बस में जैसे ही 25 यात्री सवार होंगे, वैसे ही विंध्याचल रवाना हो जाएगी। रात में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 20 बसें रिजर्व रखी गई हैं। एआरएम ग्रामीण वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर और वाराणसी डिपो की बसें विंध्याचल रूट पर लगाई गई हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News