संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। प्रदीप राम पुत्र शिवमुनी राम निवासी ग्राम औरा गोसाईपुर जनपद बक्सर बिहार 29 वर्ष सपरिवार नमो घाट घूमने व भ्रमण करने आए थे,जो भ्रमण करने के दौरान कहीं प्रदीप की पत्नी का पर्स खो गया था। जिसकी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पर्यटक उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह हे0का0 ओम प्रकाश यादव व हमराह का0 द्विजेश कुमार त्रिपाठी व आवेदक को साथ लेकर नमोघाट पर स्थित दुकान के दुकानदारों राहगिरों नाविकों घाट के प्राईवेट सुरक्षा कर्मियों व अन्य आस पास के लोगों से पूछ ताछ कर उक्त पर्श के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। वह पर्श फेज -2 के एक बैठने वाले स्थान से प्राप्त कर उक्त पर्श को स्वामिनी श्रीमती आरती देवी पत्नी प्रदीप राम निवासी ग्राम औरा गोसाईपुर जनपद बक्सर बिहार को सुपुर्द किया।
आगंतुक पर्यटक द्वारा वाराणसी पुलिस को बार-बार धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।