संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। यंग माइंड बिग ड्रीम के अंतर्गत आज 29.11.25 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल विद्यालय शिवपुर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने अपने सपनों,कल्पनाओं और भविष्य की सोच को रंगों,मॉडलों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। रंगमंच पर विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा को गायन,वादन,नृत्य और मेरी काम जैसे नाटय प्रस्तुतिया की गई, जिन्होंने कार्यक्रम के वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया हर प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी और सभी ने सराहना की।
प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच सपने देखने की क्षमता भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने अपने सपनों अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सिस्टर मीरा,विशिष्ट अतिथि सिस्टर शीला एवं स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधिया बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें अपने सपनों को पहचानने व उनके लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व सिस्टर अरुल ने कहा बच्चे देश का भविष्य है उनका हर बड़ा सपना ही आने वाले कल की बड़ी उपलब्धियां दिखती है।
प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया बच्चों की प्रतिभाओं देखकर गौरवान्वित महसूस किया।