UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 सिगरा पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार 

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में लूट,चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कैण्ट रेलवे प्लैटफॉर्म नम्बर 10-11 के बगल मालगोदाम के पीछे से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कब्जे से 15 मोबाइल (13 एंड्रायड व दो की पैड)बरामद किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिगरा ने बताया कि वादी द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि वह वाराणसी घूमने आए थे। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैठे थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल चुरा लिया। उनकी मोबाइल ओप्पो ए 57 कंपनी लाल रंग के संबंध में थाना सिगरा पर तहरीर दिया गया।तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शातिर मोबाइल चोर को कैण्ट प्लेटफार्म नम्बर 10 से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ चोरी किये गये 15 और भी मोबाइल बरामद किया गया।बरामद किये गये कुल मोबाइल फोन की कीमत 2,20,000/ रूपये बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 303(2),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज,उ0नि0 प्रशान्त कुमार, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद, हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी, हे0का0 ओमप्रकाश यादव, हे0का0 उमेश चन्द्र भारती, हे0का0 अनन्त सिंह,का0 अजीत गौड़ आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News