संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ प्रांगण में अजगरा विधायक टी0 राम द्वारा 4फरवरी को रैन बसेरा का भूमिपूजन किया गया था जिसका कार्य आज से शुरू हो गया।
पीएचसी प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार मरीज के साथ आने वाले परिजनों व ओपीडी के मरीजों को गर्मी व बरसात में कहीं बैठने की जगह नहीं थी।जिसकी समस्या को देखते हुए विधायक टी0 राम ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना 23-24 से 10"-11"मीटर लंबी चौड़ी लागत11लाख 3जार रुपये से एक रैन बसेरा का भूमिपूजन गत दिनों किया था। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग वाराणसी द्वारा आज से कार्य शुरू कर दिया गया। अस्पताल परिसर में ईंट ,बालू ,सीमेंट गिराने के साथ पिलर के गड्ढे की खुदाई प्रथम चरण में होने से अस्पताल कर्मियों ,ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लोगो मे खुशी देखने को मिली। प्रसव वार्ड के समीप एक रैन बसेरा की जरूरत बहुत पहले से रही जो अब मूर्त रूप लेगी।