UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जयप्रकाश भारती अध्यक्ष चुने गए,हरहुआ प्रधान संघ ने की स्वागत।*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भारती के चुने जाने को लेकर जहाँ पर प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक मनबोध लाल श्रीवास्तव व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव सहित पूर्व पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वहीं हरहुआ ग्राम प्रधान संघ ने स्वागत सम्मान किया।

    अध्यक्ष- जयप्रकाश भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -उपेंद्र दीक्षित, मंत्री- सतीश मौर्य ,संगठन मंत्री- सन्दीप कुमार ,उपाध्यक्ष- राहुल राम व कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा चुने गए।

         सक्रिय समाजसेवी ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि बेहद मृदुभाषी, संघर्षशील, जुझारू व हरहुआ ब्लाक के वर्तमान पंचायत सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती अपने कार्यो व व्यवहार से जीत हासिल की है। प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव व समाजसेवी संजय कुमार औरा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की जीत हरहुआ ब्लाक का गौरव बढ़ाता है।यह जीत सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि जयप्रकाश भारती के साथ प्रधानों की बड़ी जीत है। सभी चुने गए पदाधिकारियों का विकास खंड हरहुआ के प्रधानों,बीडीसी सदस्यों ,सफाई कर्मियों,रोजगार सेवकों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News