UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भानापुर नेवादा में गूंजा श्रीराम नाम का जयघोष, दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Updated on: 04 June, 2026

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दसरथ अजिर बिहारी।

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर क्षेत्र के ग्राम भानापुर नेवादा में दिनांक 2 जून से 3 जून तक रवि दीक्षित, सौरव दीक्षित एवं गौरव दीक्षित के नेतृत्व में भव्य अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रभु श्रीराम के नाम का गुणगान होता रहा और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया कार्यक्रम में दूर-दूर से आए मानस प्रेमियों, रामायण गायकों एवं कथावाचकों ने श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। आयोजन स्थल पर लगातार दो दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे।दोहा सियाराममय सब जग जानी करउँ प्रणाम जोरि जुग पानी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीरामचरितमानस भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन और मानवता का अनुपम ग्रंथ है। इसके पाठ एवं श्रवण से मन को शांति तथा जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया गया। मानस की मधुर चौपाइयों और भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रभु भक्ति का आनंद लेते रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक रवि दीक्षित, सौरव दीक्षित एवं गौरव दीक्षित ने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विधिवत आरती, पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News