UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपाइयों ने अर्दली बाजार में फूलन देवी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाया 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- समाजवादी पार्टी अर्दली बाजार में रविवार को पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं पर चर्चा किया गया। साथ ही जिला संगठन के मासिक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिले के सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, पार्टी के नेता, फ्रंटल प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। आजीवन उन्होंने अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया था। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी जालौन जिले के एक छोटे से गांव में मल्लाह जाति परिवार में जन्मी थी। विरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने तथा धन्यवाद ज्ञापित जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश यादव, विष्णु शर्मा, उमेश प्रधान, अमरनाथ मास्टर, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव चिंटू, डॉक्टर फैसल रहमान, गोपाल पाण्डेय, पखंडी बिन्द, रामकुमार यादव, सुरेश पाल, सुनील यादव एडवोकेट, डॉक्टर राजेंद्र सोनकर, दयाराम यादव, अनिल सिंह, करीमुल्ला अंसारी, संजय पहलवान, सचिन प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र यादव, नंदलाल कनौजिया, योगेश सिंह, रामसुंदर यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद सिंह, लवकुश पगड़ी, अनूप नट, राजू यादव, विनोद शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News