UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मकान में हुई नकदी सहित लाखो रुपये के आभूषण की चोरी*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- चोलापुर थाना क्षेत्र के ढेरही (बलरामगंज) में बंद पड़े मकान में बीस हज़ार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण की हुई चोरी हो गया।मोबाइल की रिकार्डिंग से दुसरे किराएदार की लडकी ने मकान छोडकर जाते समय जेवर ले आने की बात की थी जो रिकार्ड हो गई, जिससे माल बरामद हो गया और अपनी चोरी की तहरीर वापस ले ली है।पीड़िता कुसुम वर्मा ने बताया मेरी पुत्री आकांक्षा भाड़े का मकान लेकर रहती है, 30 अगस्त को मायके चली गई थी 13 सितंबर को शाम के समय जब वापिस आयी तो ताला खोलकर देखा तो समान बिखरा हुआ था घर मे रखा समान चोरी हो गया था चोरी हुए गहनों में करधनी, पैजनी, मानटिका , झुमका, पायल, नथिया, सहित बीस हजार रुपया नकद चोरी हुआ है जिसकी लिखित तहरीर चोलापुर थाना पर दिया गया है।चौकी प्रभारी दानगंज पंकज राय ने बताया पीड़िता बुधवार की देर रात चोरी की शिकायत दर्ज करवाई पुलिस की जांच मे दुसरे किराएदार चोरी की आशंका दर्ज की पुलिस ने दोनो पक्ष को चोलापुर थाने पर बैठकर मामले की जांच कर रही है तो दुसरे किराएदार जो कल ही मकान खाली कर दुसरे जगह जाते उसकी नाबालिग लडकी गलती से ले जाने की बात मोबाइल मे बातचीत मे रिकार्ड थी,पीड़िता के जेवरात मिल गए, और उसने अपनी तहरीर वापस ले ली है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News