UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 मिर्जामुराद पुलिस ने पुलिस पर पथराव करने वाले पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मिर्जामुराद थानांतर्गत 20 अक्टूबर को ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की तहरीर मिर्जामुराद में दर्ज किया गया था। सूचना पाकर मिर्जामुराद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया जा रहा था।इसी दौरान मौके पर उपस्थित कुछ अवांछनीय व उपद्रवी लोगों द्वारा पुलिस बल पर पथराव किया गया। पुलिस द्वारा संयमित बल प्रयोग स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रवियों को तितर बितर कर दिया गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पथराव में शामिल इंद्रावती पत्नी शिवराम निवासिनी ग्राम बिहड़ा,मिर्जामुराद, बिंदु कुमार गौतम पुत्र स्व. श्याम अवतार निवासी ग्राम पिलखिनी थाना औराई भदोही, संदीप कुमार गौतम पुत्र बिंदु कुमार गौतम निवासी ग्राम पिलखिनी थाना औराई जनपद भदोही, धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम बिहड़ा वाराणसी, नीरज कुमार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बिहड़ा मिर्जामुराद वाराणसी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 191(2),191(3), 190,109, 326,121(2),132, 324(4) बीएनएस एवं धारा 7 अपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News