UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगर पंचायत रामपुर में फर्जी लेटर पैड से प्रमाण पत्र जारी होने का आरोप, सभासद की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

Updated on: 30 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर नगर पंचायत रामपुर में एक महिला सभासद के नाम से कथित रूप से फर्जी लेटर पैड का उपयोग कर प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित महिला सभासद पिछले लगभग एक वर्ष से अधिक समय से उत्तर प्रदेश से बाहर रह रही हैं, इसके बावजूद उनके नाम से विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।आरोप है कि महिला सभासद के कुछ करीबी रिश्तेदार स्वयं को सभासद का प्रतिनिधि बताकर उनके नाम के लेटर पैड का कथित रूप से दुरुपयोग कर रहे हैं तथा नगरवासियों को प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल सरकारी व्यवस्था के दुरुपयोग का मामला होगा, बल्कि दस्तावेजों की वैधता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करेगा नगरवासियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि संबंधित लेटर पैड अधिकृत है या नहीं तथा जारी किए गए प्रमाण पत्र किस आधार पर बनाए गए। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।
अब लोगों की नजर नगर पंचायत प्रशासन और जिला प्रशासन पर है कि इस मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाती है या नहीं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News