UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एडीएम ने किया तहसील का किए निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश 

Updated on: 13 June, 2026

निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में दिखी अफरा तफरी 

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर केराकत एडीएम परमानंद झा ने गुरुवार को केराकत तहसील का निरीक्षण कर न्यायालय एवं तहसील कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, अमीन संग्रह कार्यालय, खतौनी कक्ष तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई के लिए निर्देशित किए।निरीक्षण के दौरान तहसील में अफरा तफरी मची रही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार एवं जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर केराकत तहसील का निरीक्षण कर सभी पटलों का मुआवना किया गया। सरकार की यही मंशा है कि कार्य बढ़िया ढंग से हो न्यायालय बढ़िया ढंग से चले जनता को राहत मिले इसलिए इस तरह के मुआवने किए जाते है। वही मुर्की गांव में मतदाता सूची को लेकर मचे घमासान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और इसी क्रम में हम लोग लगे हुए है यदि कही कोई गलती परिलक्षित होती है तो तत्काल संज्ञान लिखित रूप से लाई और हम इसकी जांच कराएंगे और विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही भी होगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News