संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त / कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.12.2023 को अभियुक्त धीरज शर्मा पुत्र स्व० ओमकार शर्मा निवासी बिरनपरसा थाना रिवीलगंज जिला छपरा (सारण) बिहार को लौटूबीर मन्दिर के पास से समय करीब 21.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पकड़े गये अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब अपनी दो पहिया गाड़ी सुपर स्पेलण्डर के पीछे बंधे पीले व नीले बोरे के अन्दर बिहार से अवैध गांजा लेकर बनारस रेलवे स्टेशन बेचने हेतु जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। इसी कारण वाहन पर नम्बर प्लेट नही लगाया हुआ है। मैं इसी को बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 अश्वनी राय, चौकी प्रभारी रमना,उ0नि0 विजय कुमार सिंह,उ0नि0 रोहित कु० त्रिपाठी,हे0का0 सन्तोष यादव,का0 चन्दन कुमार,का0 ऋषिकेश कु० राय,का0 2537 अमित कुमार शुक्ला,का० सुरज कु० भारती,का0 आशीष कुमार तिवारी,हे0का0 कृष्णानन्द राय, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।