UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर थाना प्रकरण की शिकायत पहुंचा अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी के यहां

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी नीरज गौतम पुत्र महेन्द्र कुमार गौतम ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से न्याय न मिलने पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है प्रार्थी का आरोप है कि 20 अक्टूबर 2025 को थाना रामपुर पुलिस ने बिना किसी कारण उनके मोटरसाइकिल को थाना रामपुर पर उठा ले गये तथा 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर को नीरज गौतम को थाना रामपुर के लाकअप में बंद कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा प्रार्थी से रुपए की मांग भी की गई और पैसे न देने पर मारपीट की गई‌ नीरज गौतम ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि जब उन्होंने इस विषय में थानाध्यक्ष रामपुर व अन्य अधिकारियों से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। यहाँ तक कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वाहन भी नहीं लौटाया पीड़ित ने अब पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी से की है और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है सूत्रों के अनुसार, यदि उच्चाधिकारियों के स्तर से शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रार्थी इस मामले को आगे मानवाधिकार आयोग तक ले जाने की तैयारी में है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News