UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

टॉप-10 अपराधी दीपक यादव अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated on: 10 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने अभियान चलाकर टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिधवन दूध कारखाना के पास ग्राम मई पाही की ओर जाने वाले तिराहे से थाना क्षेत्र के ग्राम मई निवासी दीपक यादव पुत्र महादेव यादव को गिरफ्तार किया गया तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना रामपुर का टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा आबकारी अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम, मुख्य आरक्षी हरिगोविन्द दुबे तथा मुख्य आरक्षी विनोद प्रजापति शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News