संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- वरूणापुल नदेसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग में रविवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नए सदस्यों का सम्मान व जुलाई माह में जन्म लिए सदस्यों का सम्मान व अभिनंदन किया गया। बैठक में वक्ताओं द्वारा वैलिडेशन एक्ट- 2025 वापस लेने, समान पद समान पेंशन देने, डिजिटल पहचान पत्र जारी करने, राशिकरण कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट पूर्व की भांति लागू करने, 65,70, 75 वर्ष की आयु पर 5,10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि करने, आठवीं वेतन आयोग की संस्तुतियों को सभी पर लागू करने आदि की मांगों को लेकर 23 मई से 24 जून 2026 तक सोशल मीडिया के माध्यम से ध्यानाकर्षण, जागरण अभियान की समीक्षा की गई। 25 जून को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को ज्ञापन स्पीड पोस्ट के जरिए प्रेषित करने आदि कार्यक्रम की सफलता पर सभी पेंशनर्स सदस्यों को बधाई दी गई। संचालन के मध्य जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने आगे के संघर्ष हेतु सभी पेंशनरों को तैयार रहने, जनसंख्या बल को सुदृढ़ करने का आवाहन किया गया और कोषागार में नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण शीघ्र कराने की मांग किया गया। जिसका सभी पेंशनर्स सदस्यों ने हर्षध्वनि से समर्थन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से केआर शास्त्री, इंजीनियर आनंद लाल, श्याम राज यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संत लाल यादव, इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव, बंशीलाल जायसवाल, सुभाष सिंह, इंजीनियर सीबी सिंह, उमेश चंद्र राय, अवधेश शर्मा, उमेश बहादुर सिंह आदि शामिल रहे