UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अवैध पिस्टल से गोली मार युवक ने की आत्महत्या

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान 

 जौनपुर नौपेड़वां बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शुक्रवार की रात अवैध पिस्टल से गोली मार युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पुलिस ने असलहा को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी सुनील पाठक का करीब 30 वर्षीय पुत्र कनिष्क उर्फ शिशिर पाठक गांव के बच्चों के साथ रामलीला मंचन से पूर्व होने वाले रिहर्सल स्थल पर गया था। रात्रि  करीब साढ़े नौ बजे के बाद शिशिर मोबाइल पर बात करतें हुए रिहर्सल स्थल से करीब 50 मीटर दूर कुर्सी पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद तेज आवाज सुन लोग भागकर मौके पर पहुँचे तो युवक खून से लथपथ दिखा। सीने के नीचे लगी गोली देख मौजूद लोग शिशिर के घर पर सूचना दी। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुँचे जहां उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार भर्ती होने के कुछ ही देर बाद देररात्री युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में थानाध्यक्ष ट्रामा सेंटर पहुँच घटना की जानकारी ली। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुबह मृतक युवक के घर घटनास्थल पर पहुँच झाड़ी में फेंका गया अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। घर पर मिली डायरी में मृतक शिशिर ने सुसाइड नोट में अपने से जुड़े लोगों को परेशान न करने की बात लिखी है। शिशिर ने पत्र में अपनी मां से माफी मांगा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News