UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान

Updated on: 05 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह

 

केराकत जौनपुर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में मिशन शक्ति विशेष अभियान वर्ष 2025-26 (पांचवां चरण) के अंतर्गत दिनांक 21 सितंबर से 30 सितंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की देखरेख में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डोभी द्वारा एक दिवसीय विशेष गतिविधि संचालित की गई। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 7 कीबालिका कुमारी अदीबा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के रूप मेंकार्यालय का भ्रमण किया गया तथा एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनकर कार्य संपादित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना रहा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News