UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जीआरपी कैंट का सघन सुरक्षा अभियान,यात्रियों व परीक्षार्थियों को किया जागरूक

Updated on: 08 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी,7 जून 2026।आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन कैंट वाराणसी पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी के निर्देशन में थाना जीआरपी कैंट द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निरीक्षक जीआरपी कैंट ने प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ,डॉग स्क्वाड एवं हमराही पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के पार्सल घर,यात्री प्रतीक्षालय,आरक्षण हाल,फुट ओवर ब्रिज,वाहन स्टैंड,सर्कुलेटिंग एरिया,विभिन्न प्लेटफॉर्मों तथा ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण रही। साथ ही रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाले परीक्षार्थियों को सुगमतापूर्वक ट्रेनों में बैठाकर उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जीआरपी एवं आरपीएफ टीम द्वारा यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई खाद्य सामग्री या अन्य किसी वस्तु का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई दे तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139,जीआरपी अथवा आरपीएफ को सूचना दें। जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा चलाया गया यह अभियान रेलवे यात्रियों एवं भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News