संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधारोपण के तहत सोहनलाल जी महाराज की पुण्य स्मृति में स्थापित पार्श्वनाथ विद्यापीठ वाराणसी के कैम्पस में आज दिनांक 10सितम्बर को वृक्षारोपण कर अमृत आयुष वाटिका बनाने हेतु संकल्प लिया गया। जिसमें संस्थान के निदेशक डा एस पी पान्डेय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए स्वर्ण चम्पा,रेड सावनी, अर्जुन, जामुन आदि के पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रुप से सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह डा रेखा आर ए,सृजन संस्था की विन्दू सिंह, यमुना सिहं अव्यांश आदि लोगों ने पौधारोपण किया।