UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अभ्युदय सेवा समिति: जन सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- फूलपुर की एक ऐसी संस्था जो जन सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था गरीबों और बेसहारों के लिए संकट मोचक बन रही है, वह है अभ्युदय सेवा समिति। यह समिति कोरोना काल में संस्थापक अमिताभ दुबे और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में बनाई गई थी। दिलीप दुबे समिति के संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं।समिति के अध्यक्ष सुनील पाल, उपाध्यक्ष सिंटू पांडे हैं। सतीश सिंह ,अजय किसमिस मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। अनुपम सिंह अधिवक्ता हैं और नितिन अग्रहरि लेखक के रूप में समिति में कार्य कर रहे हैं।अभ्युदय सेवा समिति ने बिना हेलमेट यात्रा करने वालों के लिए प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को जागरूकता करती है। समिति ने अब तक साढ़े छह सौ से ज्यादा हेलमेट वितरण कर चुकी है।समिति के ब्लड डोनेशन कैंप के द्वारा अब तक हजारों लोगों ने ब्लड डोनेट किया है। समिति स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता अभियान और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का जायजा कार्य कर रही है।ग्रीष्मकालीन शीतकालीन में समिति कैंप लगाकर लोगों को कंबल और कपड़े मुहैया कराती है। समिति ऐसे अनेकों कार्य कर रही है।समिति ने हजारों वृक्षारोपण लोगों को जागरूकता के द्वारा अनेक जगह पुलिस थाना, कचहरी प्रांगण में समिति ने स्कूल और विद्यालयों में रोड हाईवे के किनारों पर वृक्षारोपण का कार्य कर रही है।अभ्युदय सेवा समिति फूलपुर जनसेवा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नाम है। समिति के कार्यों का बहुत ही उम्दे तरीके से क्षेत्र में कार्य कर रही है। लोगों के लिए ब्लड के लिए संकट मोचक बनकर मदद करते आ रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News