संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* लोक लेखा समिति के निर्देश पर उपायुक्त स्वतः रोजगार (मनरेगा) ओ0पी0 यादव जौनपुर ने हरहुआ ब्लाक के तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत औरां में अमृत सरोवर तालाब,2 इन्दिरा आवास,3पीएम आवास व शारदा सहायक नहर से कुरौली मार्ग तक सम्पर्क मार्ग लम्बाई 89 मीटर,चौड़ाई 3 मीटर हुए कार्यों का अवलोकन किया गया। इसके बाद आयर ग्राम पंचायत में मनरेगा द्वारा बनी सड़क और आवास तथा मुर्दहा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बने सम्पर्क मार्ग व आवास व लाभार्थी से वार्ता की। सभी ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों से पहले छत न होने और अब छत मुहैया होने का अनुभव तथा समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से वार्ता कर प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्य की गुणवत्ता की सराहना की वहीं अन्य कार्यो के सम्पादन के लिए सुझाव दिए।
अवलोकन के दौरान खण्ड विकास अधिकारी पिंडरा छोटेलाल तिवारी,बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी)सुनील पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि औरा संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष कुमार, चंचल रेड्डी व सौरभ कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।