UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुजानगंज फरीदाबाद रहमानिया  जामा मस्जिद में रविवार को वक़्फ़ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Updated on: 24 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

सुजानगंज फरीदाबाद रहमानिया  जामा मस्जिद में रविवार को वक़्फ़ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, गांव से मुतवल्ली, सचिव और वक़्फ़ संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य था कि 5 दिसम्बर 2025 से पहले सभी वक़्फ़ संपत्तियों का विवरण केंद्रीय UMEED पोर्टल पर दर्ज कर पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए मछली शहर कोऑर्डिनेटर इरशाद खान ने कहा वक्फ वक़्फ़ संपत्तियाँ हमारी सामाजिक-धार्मिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण हर मुतवल्ली की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि UMEED पोर्टल पर पंजीकरण से पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर शहाबुद्दीन  ने की और मछली शहर के सभी वक़्फ़ संपत्तियो के मुतवल्ली/ज़िम्मेदारान को मांगे गए कागज़ात को पूरा करने और पोर्टल पर सबमिट करने में हर मुमकिन मदद का वायदा किया मछली शहर ईदगाह कमेटी सदर नूरुज्जमा  ने ज़रूरी कागज़ात पर लोगों को जानकारी अवगत कराते हुए गाइड किया। किसी डॉक्यूमेंट के न होने पर उसे कहां कैसे बनवाना है में मदद करने का इत्मीनान दिलाया। साथ ही उपस्थित सभी वक़्फ़ संपत्तियो के मुतवल्ली और ज़िम्मेदारान से पोर्टल पर जल्द सबमिट करने की अपील की वक़्फ़ बोर्ड प्रशिक्षक फैजान खान  ने UMEED Portal पर पूरी प्रक्रिया को समझाया। वक़्फ़ संपत्ति विवरण पोर्टल पर सबमिट करने के दौरान प्रोसेस में टेक्निकली सपोर्ट का वायदा किया और आवश्यक कागज़ात की विस्तृत जानकारी साझा की मकसूद अली ने उपस्थित सभी वक़्फ़ संपत्तियो के मुतवल्ली और केयरटेकर से अपील की कि वक़्त बहुत कम है, 5 दिसम्बर से पहले केंद्रीय UMEED Portal पर वक़्फ़ संपत्ति विवरण दर्ज़ कराना अनिवार्य है, अन्यथा 6 की सज़ा और 20 हज़ार से लेकर 1 लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है। मकसूद अली ने UMEED Portal के तीन स्टेप में भरने वाले ऑनलाइन फॉर्म पर कैसे भरना है पर लोगों जानकारी दी और हर तरह की टेक्निकली मदद का वायदा किया संचालन कुर्बान राईन एडवोकेट ने किया और मौलाना शाह मोहम्मद ने इस डिजिटल अभियान को सफल बनाने के लिए वक़्फ़ केयरटेकर के साथ देने का भरोसा जताया, साथ ही 
अंत में उपस्थित सभी वक़्फ़ ज़िम्मेदारान ने संकल्प लिया कि वे अपनी-अपनी वक़्फ़ संपत्तियों का विवरण निर्धारित समयसीमा में पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News