संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*चिरईगांव* प्रधानमंत्री जीवन ज्योति ब्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमित खातेदार की असामयिक मौत पर मंगलवार को जाल्हूपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उसके आश्रित को दो लाख रुपए का चेक दिया गया।
बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी दिलीप कुमार पुत्र मदन 22 वर्ष का शाखा में बचण खाता रहा। उसने शासन की योजना के अनुसार एक छोटी सी प्रीमियम दे कर बीमा करा लिया। कुछ महीने पहले खातेदार की सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के जमा धन की जांच की तो बीमा का खुलासा हुआ। शाखा प्रबंधक ने सभीं औपचारिकताएं पूरी कर मृतक की मां को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पारस नाथ,मंगला यादव एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।