UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री काली चौरा गणेश पूज्यनो, उत्सव समिति पक्का पोखरा पर स्थापित की गई* 

Updated on: 05 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

 

शाहगंज जौनपुर। स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शिवशंकर जायसवाल के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति स्थापना पर दिन भर भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुँचने लगे।विशेष बात यह रही कि इस बार भी परंपरा को निभाते हुए गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा मुंबई से मंगाई गई जिसकी भव्यता और कलात्मकता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के बाद कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ जिसमें भक्तगणों ने भक्ति रस में डूबकर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वातावरण में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। सांयकालीन कार्यक्रम में प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम,देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर शिव शंकर जायसवाल सचिन प्रजापति अशोक अग्रहरि रवि मोदनवाल गोलू शर्मा महेश लालवानी सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News