UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छठां स्पोर्ट्स हास्टल छात्र एलुमिनी मीट आज से

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर वाराणसी स्पोर्ट्स हास्टल के पुरातन फुटबॉल छात्र खिलाड़ियों का दो दिनी एलुमिनी मीट शनिवार से शुरू हो रहा है। इसमें पूरे भारत के स्पोर्ट्स हास्टल के पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा होगा जो अपने अनुभव, यादें , समस्याएं आदि साझा करेंगे। यह जानकारी मीट के संयोजक डॉ नौशाद अहमद ने शुक्रवार की शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। डॉ नौशाद ने बताया कि इस मीट में भारत के विभिन्न सरकारी संस्थाओं में कार्यरत स्पोर्ट्स हास्टल से जुड़े फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में ओएनजीसी देहरादून, आरसीएफ मुंबई, भारतीय रेलवे, भारतीय आर्मी और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद करेंगे।हर साल होने वाले इस एलुमिनी मीट का यह छठवां आयोजन है। मीट कोदोपुर स्थित एक लान में आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉक्टर शैलेंद्र वीरू यादव, अफजाल अहमद, इसरार अहमद, विजय तिवारी, आनंद यादव और संजोग यादव आदि उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News