UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बच्चो ने पॉटरी स्टूडियो की मदद से बर्तन और अन्य कलाकृतियो को बनाने का सीखा तरीका*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 
वाराणसी- आर जे पी पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में आज के दिन पॉटरी वर्कशॉप की गई है। सबसे पहले बच्चो ने पॉटरी स्टूडियो की मदद से बर्तन और अन्य कलाकृतियो को बनाने का तरीका सीखा। साथ ही प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की।स्टूडियो के गोपाल जी ने मिट्टी से दिया।कुल्हड़ आदि बनाकर दिखाए। स्कूल की प्रधानाचार्य गोल्डी पाडें ने बताया कि वर्कशाप के जरिए बच्चों को मिट्टी से दोस्ती करने की सीख दी जा रही है।मिट्टी की महक मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती है बच्चे वातावरण से जुड़े रहते हैं । यहां अध्यापिकाएं काजल सिंह, रचना दुबे ,साक्षी दुबे, प्रज्ञा जयसवाल, भाग्यश्री चौबे, नेहा श्रीवास्तव, शिवानी जायसवाल , श्रयांशी मोदनवाल ,तनु सिंह वैष्णवी, सिंह और शालिनी चौबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।
© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News