UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता सबिता भारती उर्फ सरिता को शिवपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित/ फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0411/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कैट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सबिता भारती उर्फ सरिता पत्नी राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट आयर बाजार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक-09.05.2023 को समय करीब 17.30 बजे सेन्ट्रल जेल रोड़ थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह,उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह,उ0नि0 मनोज सिंह,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,हे0का0 विजय कुमार पाण्डेय,हे0का0 अनूप कुमार रावत,म0का0 इन्द्रकला,म0का0 रीना,का0 सब्बीर अंसारी,का0 दिवाकर कुमार,का0 बालमुकुन्द मौर्या थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News