UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया।

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी 09 फरवरी 2026 जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पदाधिकारियों का सम्मान संघ के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रहे अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी व संचालन संरक्षक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया स्वागत अभिभाषण व धन्यवाद प्रस्ताव संघ के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। स्वागत सम्मान समारोह में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार उत्तर प्रदेश प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रवीण वर्मा उपाध्यक्ष आलोक भट्टाचार्य संयुक्त मंत्री आशीष त्रिपाठी सदस्य कार्यकारिणी श्रीस् चन्द्र श्रीवास्तव मनोज कुमार राहुल कुमार अभिषेक चतुर्वेदी चन्द्र प्रकाश साहनी के साथ साथ वंशीधर तिवारी हरगोविंद लाल धन्नू यादव मणिभूषण शुक्ला शमसुद्दीन अंसारी शेष नारायण सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त तथा मजबूत करने का संकल्प लिया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु की कामना की गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News