संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
दानगंज। वाराणसी तराँव दानगंज (चोलापुर )की बिटिया ने दौड़ प्रतियोगिता में लिया भाग यूनिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बैतूल मध्य प्रदेश में 26 जनवरी 2024 को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय प्रबंधन की ओर से कई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें एंजल सिंह उर्फ ( परी सिंह) पुत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ग्राम तराँव दानगंज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वही प्रथम स्थान चेतना रही,तीसरा स्थान प्रियांसी ने प्राप्त किया दूसरा स्थान पाकर एंजल सिंह काफी हर्षित हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ग्रहण किया वहीं एक तरफ चीफ गेस्ट बालापुरे के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त बच्चो को मैडल देकर सम्मानित किए,साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या ललिता देशमुख,स्कूल के अन्य स्टाफ व अभिवावक उपस्थित रहें।