संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री/परिवहन, अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामजी पुत्र स्व० लालता प्रसाद निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी को गेट नं0-04 रेलवे क्रासिंग के पास लहरतारा थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से दिनांक-01.01.24 को समय करीब 19.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 850 ग्रा0 नाजायज गांजा व गांजा बिक्री से प्राप्त कुल 2080/- रु0 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0001/24 धारा 08/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त रामजी ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे पास नाजायज गांजा है, जिसे बेचने के लिए मैं गेट नं0-4 के आस-पास टहल रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया। मैं गांजा बेचकर अपना जीवन यापन करता हूँ और यह जो पैसा मेरे पास से बरामद हुआ है उसे मैने लोगों को गाँजा बेचकर कमाया है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राहुल सिंह,हे0का0 दयाशंकर शर्मा,का0 अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।