संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। भीषण ठंड ,गलन ,शीत लहरी में सक्षम व्यक्ति सेवा का धर्म निभाये।गरीबों, असहायों ,जरूरतमन्दों की सेवा करना भगवान की सेवा के समान होता है,वहीं पुण्य लाभ मिलता है।
भीषण ठंड के बीच गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 'सैनिक सेवा संस्थान' के चेयरमैन गौरव सिंह ने राजवाड़ी स्थित गांव में आयोजित नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में हजारों वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों एवं निराश्रितों को कंबल वितरित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकती दिखी।
कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन गौरव सिंह अजगरा विधान सभा स्नातक प्रभारी व सैनिक सिक्योरिटी ,कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर ने अतिथियों का सम्मान कर आर्शीवाद लेकर कंबल वितरण शुरू किया।
आस पास के दर्जनों गांवों से उपस्थित जन समुदाय के लोगों की मौजूदगी में पूरा परिसर जनसेवा और मानवीय संवेदना के वातावरण से भर गया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब और कमजोर वर्ग के लिए सबसे कठिन होता है। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना नैतिक दायित्व है।गरीबो ,असहायों व दिव्यांग जनों ,जरूरतमन्दों की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान होता है। इस सेवा धर्म से पुण्य की प्राप्ति होती है।
कंबल वितरण में मुख्य रूप से जयप्रकाश पाण्डेय,भीम सिंह, पूर्व प्रमुख हरहुआ अखिलेश सिंह 'गोपाल', रमाशंकर सिंह,राजकुमार सिंह,आलोक सिंह,भरत लाल, पुष्कर सिंह,रणधीर सिंह, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह,रितेश यादव,लक्ष्मण सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रणबीर सिंह,कृष्णा सिंह, सचिन वर्मा,आशु पाण्डेय,अमृत सिंह, अमित सिंह,मेजर यादव सहित भाजपा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।