UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी तमिल संगमम-4.0 के तहत तमिल अध्यापकों का विद्यालयों में शैक्षणिक भ्रमण

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में काशी तमिल संगम 4.0 का आयोजन दिनांक 01 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 के मध्य आयोजित किया गया है। इस दौरान तमिलनाडु से आए हुए 50 तमिल शिक्षकों द्वारा 02 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक विद्यालयों का भ्रमण किया जायेगा। आगंतुक शिक्षकों के विद्यालय भ्रमण हेतु 50 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य तमिल भाषा एवं संस्कृति के संदर्भ में जनपद वाराणसी के छात्रों का ज्ञानवर्धन किया जाना है। 3 दिसंबर 2025 को आगंतुक तमिल शिक्षकों द्वारा उनको आवंटित विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। सभी 50 विद्यालयों में विभिन्न तमिल शिक्षकों द्वारा छात्रों को अपने तरीके से तमिल वर्णमाला, स्वर, व्यंजन के संबंध में जानकारी दिया गया, साथ ही प्रतिदिन के दिनचर्या में प्रयोग होने वाले वाक्यों जैसे आपका नाम क्या है, आप किस स्कूल में पढ़ते हैं, मेरा नाम राजेश है। इत्यादि को तमिल भाषा में किस प्रकार उच्चारण किया जाता है तथा वर्णमाला के प्रारंभिक कुछ वर्णमालाओं को हिंदी के रूप में एवं तमिल भाषा में किस प्रकार लिखा जाता है, आदि के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। विशेष तौर पर सभी आगन्तुक शिक्षकों द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम योजना के अनुसार छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News