UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विगत 03 वर्षों से फरार 25000 का ईनामिया गौ-तश्कर थाना लंका पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से 0.12 बोर का तमन्चा एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 24.04.2024 को लका पुलिस द्वारा विश्वसुन्दरी पुल से 01 नफर गैंगस्टर अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र मुन्ना निवासी पुरानी बाजार भरवारी, पुलिस चौकी के पीछे, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 34 वर्ष को एक अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.12 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लंका पर मु0अ0सं0-162/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना विवरणः- दिनांक 24.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस बल द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, वाहन चेकिंग एवं वांछित / पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाने का ईनामिया एक डीसीएम वाहन लेकर सैय्यदराजा की तरफ से आ रहा है। सूचना पाकर सर्विलान्स सेल की मदद से अभियुक्त उपरोक्त की लोकेशन प्राप्त करते हुए थाना लंका पुलिस टीम द्वारा विश्वसुन्दरी पुल से एक व्यक्ति को घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.12 बोर बरामद हुआ।पुछताछ विवरण- अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र मुन्ना निवासी पुरानी बाजार भरवारी, पुलिस चौकी के पीछे, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी उपरोक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-734/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है जिसके विरुद्ध पूर्व में मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है तथा अभियुक्त के कब्जे से बरामद असलहा एवं कारतूस के सम्बन्ध में पूछताछ पर बताया कि साहब यह मैने अपनी सुरक्षा के लिए रखा हुआ है जिसके भय से कोई मुझे रोकने टोकने का साहस नहीं कर पाता है और मैं आसानी से जानवरों को वाहन में लादकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाता हूँ। जिससे मेरी अच्छी खासी कमाई हो जाती है और मैं अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता हूँ।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक,निरीक्षक दिनेश यादव, प्रभारी सर्विलान्स सेल,उ०नि० अजय कुमार चौकी इंचार्ज नगवा,उ0नि0 श्री प्रशान्त गुप्तागुप्ता,हे0का0 सत्येश राय,का0 आशीष तिवारी,का0 हृदय कुमार,का० वीरेन्द्र कुमार यादव,का० पवन कुमार,का0 सूरज कुमार,का0 कृष्णकांत पांडे,का0 मनोज कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News