संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*चोलापुर के रजला (नियार) स्थित पंडित रामप्रवेश चौबे पी.जी. कॉलेज परिसर में सोमवार को स्वर्गीय मनीष चौबे की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम एवं एमएलसी विनीत सिंह ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को रामचरितमानस और साल भेंटकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में एमएलसी विनीत सिंह ने रामचरितमानस के उदाहरणों के माध्यम से जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि बुजुर्गों का साया परिवार और समाज के लिए आशीर्वाद के समान होता है, जिनके आशीर्वाद से समाज का कल्याण संभव है।महाविद्यालय के प्रबंधक पं. सतीश चौबे ने बुजुर्गों के प्रति कर्तव्य और सम्मान को सर्वोच्च मानते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कोऑर्डिनेटर देवांश मनीष चौबे ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन अरुण पांडेय एवं प्रेम शंकर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पी.के. दूबे ने किया।
इस अवसर पर दिलीप चौबे, नागेश्वर सिंह, विनोद उपाध्याय (ब्लॉक प्रमुख हरहुआ), बबलू चौबे, मनोज चौबे,रामप्रकाश सिंह 'बीरू', हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह, सदर अमीन कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।