संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। काशी बिस्कुट एवं कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी तथा के.के. उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने की। अतिथियों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
समारोह मे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया इसमें वाराणसी के कलाकारों ने फाग गीतों और होली की लोकधुनो से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। और पूरा परिसर रंग संगीत और हंसी खुशी से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी काशी की प्रसिद्ध ठंडाई के साथ गुजिया पापड़ चार्ट और कचोरी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की भरमार रही। विश्व व्यंजनों की सुगंध और स्वास्थ्य ने समारोह में शामिल लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर संख्या में व्यापारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभाकर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं जवाहर नगर अध्यक्ष विकास दीप्तिमान कविंद्र जायसवाल महामंत्री रमेश निरंकारी सुशील संजय राजेश राजीव ताहिद अरविंद प्रिया अग्रवाल युवा अध्यक्ष जय निहलानी युवा महामंत्री मनीष गुप्ता विश्वनाथ दुबे के.के. द्विवेदी दुर्गा मंदिर के महंत जयप्रकाश शाहिद कुलदीप रंजीता और हुमा बानो सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रंगों की फुहारों और होली गीतों के बीच सभी ने मिलकर पर्व का आनंद लिया और समाज में एकता प्रेम तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।