UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आजादी के प्रथम सांसद तथा जन कवि सुदामा पांडेय " धूमिल "तोरणद्वार का आयुष मंत्री ने किया लोकार्पण

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। रामेश्वर क्षेत्र के खेवली गांव में शनिवार को दोपहर ग्रामीणों की बहु प्रतीक्षित मांग पर एमएलसी धर्मेंद्र राय के निधि से धूमिल के 88 वी जयंती समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष एवम औषधि मंत्री दयाशंकर 'दयालू 'ने खेवली गांव निवासी आजादी के प्रथम सांसद डॉ0 रघुनाथ सिंह तथा जन कवि सुदामा पांडेय 'धूमिल' के स्मृति में तोरणद्वार व जनमार्ग का लोकार्पण किया।आयुष मंत्री ने कहा कि खेवली गांव की रहने वाले डॉ0 रघुनाथ सिंहआजादी के बाद वाराणसी जिले के प्रथम सांसद होने एवं प्रथम जहाजरानी मंत्री के रूप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन बार वाराणसी के सांसद चुने गए वहीं इसी गांव के सुदामा पांडेय 'धूमिल' जो जनकवि के रूप में ख्याति प्राप्त हुआ। ऐसे महापुरुषों के नाम से तोरण द्वार का लोकार्पण तथा जनमार्ग का शिलान्यास करने का गौरव प्राप्त हुआ।दोनों महापुरुषों के स्मृति में योजना बनाकर विकास कार्य किया जाएगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के गांव की माटी को प्रणाम करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। महापुरुषों के गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि 'धूमिल जी' की कविताओं से आग बरसती है शहर से लेकर गांव तक के अंतिम व्यक्ति तक को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी कविताएं लिखकर महान बने।लोकार्पण अवसर पर डॉ0रत्न शंकर पांडेय,मोहन सिंह 'डब्ल्यू' सुरेश सिंह,संजय सिंह,सन्दीप सिंह,मिंटू सिंह,प्रधान घनश्याम सिंह यादव,सुनील सिंह समेत ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News