UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजातालाब पुलिस ने फाइनेंस कम्पनी में चोरी करने वाले चार चोरों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रिकवरी एजेंट अनुज ने ही चोरी की योजना बनाई थी

 

कब्जे से एक टूटी तिजोरी,एक मोबाइल,घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और 1,16,600/ नगदी किया बरामद 

 

वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन प्रमोद कुमार व एडीसीपी आकाश पटेल के निर्देशानुसार जनपद में हो रही चोरी आदि की घटनाओं को लेकर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजातालाब की गठित पुलिस टीम ने 20/21 मार्च की रात बीरभानपुर हाइवे के समीप मदरलैण्ड स्कूल मोड़ के पास स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा बीरभानपुर से 02 मोबाइल सेफ लाकर सहित 1,29,060/ की हुई चोरी मे शामिल चार चोरों को मुखबिर और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बावन बीघा बगीचा बंगालीपुर से गिरफ्तार कर लिया।इस चोरी में कम्पनी के ही एक कर्मचारी अनुज की ही संलिप्तता पायी गयी। गिरफ्तार किये गये चारो चोरों के नाम क्रमशः अनुज पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी मुबारकपुर बहरिया प्रयागराज, विशाल कुमार पुत्र भरत लाल भारती निवासी मईलहा बहरिया प्रयागराज,धीरज कुमार पुत्र राम अधार निवासी मईलहा बहरिया प्रयागराज और चौथे का नाम सचिन कुमार मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी मईलहा बहरिया प्रयागराज बताया गया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से टूटी तिजोरी, मोबाइल,एक मोटर साइकिल के साथ 1,16,600/बरामद किया गया।चारों अभियुक्तों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार द्वारा की गयी पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह स्पंदना स्फूर्ती कमर्शियल लिमिटेड की शाखा वीरभानपुर राजातालाब वाराणसी में फील्ड रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। 20 मार्च 2025 को कंपनी में करीब 1,29,000/ का संग्रह हुआ। जिसे तिजोरी में रखा गया था। उसने तिजोरी चोरी की योजना बनाई और अपने बुआ के बेटे विशाल कुमार से संपर्क किया। विशाल ने इस योजना में अपने गांव के दोस्तों सचिन कुमार मिश्रा धीरज कुमार को भी शामिल कर लिया। अनुज ने रात को शाखा से बाहर जाकर फोन पर संपर्क किया और कुछ घंटे बाद तीनों मोटरसाइकिल से आए चोरों ने मिलकर तिजोरी उठाई और तीनों अभियुक्त तिजोरी को लेकर चले गए। अनुज वापस शाखा में जाकर अन्य कर्मचारियों के साथ सो गया। धीरज ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। अभियुक्त ने बताया की तिजोरी को 52 बीघा बगीचा बंगालीपुर के सुनसान जगह पर छिपा दिए थे। आज वह आपस में रूपयों का बंटवारा कर रहे थे कि पुलिस द्वारा अचानक घेरे बंदी कर पकड़ लिया गया।शेष‌ रुपयों के बारे मे पूछने पर अभियुक्तों ने पैसे खर्च कर देने की बात बताई। पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना राजातालाब राजकुमार पाण्डेय, उ0नि0 प्रदीप पाण्डेय, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, उ0नि0 शिवबरन गौतम, हे0का0 गिरजा शंकर,का0 लालजीत सरोज, धर्मेन्द्र कुमार,जय हिन्द, अर्जुन कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News