UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

, वन विभाग एवं 95 बटालियन सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में सनबीम एकेडमी में वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम ----------------

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी सृजन के मिशन एक करोड़ पौधारोपण के तहत सनबीम एकेडमी के सामने घाट शाखा में वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ I तत्पश्चात विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक, निदेशिका पूनम मधोक , सी. ई.ओ. रोहन मधोक, उपनिदेशक डॉ. के. के. पंडा एवं प्रधानाचार्य अनुज शर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया I 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव थे I विशिष्ट अतिथियों में डी.आई.जी. पी.- सी आर पी एफ श्री सुरेंद्र चौधरी , डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर , वाराणसी , स्वाति श्रीवास्तव , कमांडेंट -95 बटालियन श्री आर. एस. बालापुरकर , द्वितीय कमांड - 95 बटालियन श्री राजेश सिंह एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष वन मित्र अनिल सिंह जी रहे I सभी अतिथियों ने पेड़ों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया I वन महोत्सव की सार्थकता के बारे में बताया I 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी देश का भविष्य है अतः देश को हरा भरा रखना आपका कर्तव्य है।विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आप सभी निश्चित रूप से एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लें।डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर स्वाति श्रीवास्तव ने कहा कि वनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है I सचिव जगदीश मधोक ने कहा कि हमें पेड़ों से जीवन मिलता है अतः इसका संरक्षण आवश्यक है। सी ई ओ रोहन मधोक ने कहा कि हमारा विद्यालय सदैव वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु सभी को जागरूक करता रहा है I 

उपनिदेशक डॉ. के. के. पंडा ने कहा कि धरती को हरा भरा रखने में आप विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है I प्रधानाचार्य अनुज शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं अतः उनका संरक्षण आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव झा ने किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से वन मित्र अनिल सिंह जी , प्रशासक डॉक्टर निशांत सिंह उपस्थित रहे। यह जानकारी पी. आर. ओ. रामकुमार घाले ने दी

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन सीआरपीएफ के पी आर ओ प्रवीण सिंह के साथ भारी संख्या में जवानों ने भाग लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News