संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-399/2023 धारा 363/365/366/376/506/498 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 धीरेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम अगर के पुरा (पलिया) पोस्ट बल्लीपुर थाना बलुवा जनपद चन्दौली, हाल पता ग्राम भवानीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक 27.09.2023 को समय करीब 20.30 बजे मौसा ढाबा से कुछ दूरी पर आजमगढ वाराणसी हाईवे थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मे उ0नि0 चन्दन कुमार,का० हिमांशु सिंह,का0 आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।