UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नवनिर्मित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर का उद्घाटन 19 अक्टूबर कों कन्दवा में*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- भारत में प्राचीन मंदिरों के कायाकल्प के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही ट्रायडेंट सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा काशी में दर्जनों मंदिरों का जिर्णोद्धार अब तक कराया जा चुका है जिनमें सम्पूर्णानन्द के पास पंचदेव मंदिर, वरुणा पुल स्थित मूछ वाले हनुमान मंदिर, शिवाला स्थित चन्द्रमौलेश्वर मंदिर शामिल है | इसी क्रम में कन्दवा में कर्दमेश्वर महादेव के मंदिर का ट्रस्ट ने जिर्णोद्धार कराया है जिसका 19 अक्टूबर को सायं 6 बजे रामानुजाचार्य स्वामी श्री वासुदेवचार्य विद्या भास्कर जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमन त्रिपाठी ने सिगरा के मालवी बाग स्थित इण्टरनेशनल स्टूडियो सेन्टर फार सनातन रिसर्च के कार्यालय में आयोजित पत्राकार वार्ता में दी।पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हमारे प्राचीन मंदिर जहाँ भी जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में हो उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा ट्रायडेंट सेवा ट्रस्ट ने उठाया है अब तक देश में सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत में रख-रखाव के अभाव में उपेक्षित मंदिरों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अपने स्तर पर ऐसे मंदिरों की खोज की जा रही हैं जो कि उपेक्षित हैं मंदिर की प्राचीनता तो है लेकिन उसकी देख-भाल करने वाला कोई नही।ट्रायडेंट सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रमन जी के अनुसार देश में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी में सिगरा थाना क्षेत्र के मौलवी बाग मुहल्ले में इंटरनेशनल स्टूडियों सेंटर फ़स्वर सनातन रिसर्च की स्थापना की जा रही हैं जिसमें सनातन संस्कृति को जानने व समझने वाले बुद्धिजीवी अपनी बात विश्व पटल पर पहुंचा सकते है उन्होने कहा कि जहां भी उपेक्षित प्राचीन मंदिर हो तो कोई भी व्यक्ति हमारे कार्यालय पर उसकी सूचना दे सकता है उसके पश्चात हमारे सदस्य उक्त मंदिर का अपने स्तर से निरीक्षण कर उसके उद्धार की दिशा में कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।इस अवसर पर लोक चेतना के प्रदेश अध्यक्ष के0के0 उपाध्याय, केशव प्रसाद सेठ, राकेश पाण्डेय, पिन्टू, राहुल अवस्थी भी मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News