UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न्

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी- महिला भूमिहार समाज का द्वितीय स्थापना दिवस होटल मेरिडियन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाज की महिलाओं की सहभागिता, एकजुटता, सामाजिक चेतना और सशक्तीकरण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।कार्यक्रम का शुभारंभ बटुकों द्वारा शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि संजय राय जी एवं विशिष्ठ अतिथि गण के कर कमलों से दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय राय जी,विशिष्ट अतिथि डॉ.डी.एन.शर्मा जी, श्री जगदीश राय जी,डा संगीता राय विभागाध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ बी.एच. यू, डा आंकाक्षा राय जी, श्री.अनंजय राय जी,श्री. आर.एन.सिंह जी,चंदन राय जी कवि तथा समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉक्टर राजलक्ष्मी राय जी द्वारा किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला भूमिहार समाज का उद्देश्य केवल सामाजिक एकजुटता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाते हुए समाज के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करना है। महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों को मंच प्रदान करना संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान महिला भूमिहार समाज की आधिकारिक वेबसाइट का शानदार शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर महिला भूमिहार समाज की सामाजिक सेवा/शिक्षा/महिला सशक्तीकरण/जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया गया । साथ हीसामाजिक कार्यों ,चिकित्सकीय ,शिक्षा ,साहित्य एवं पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुष एवं महिलाओं को सम्मान में दुपट्टा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महिला भूमिहार समाज द्वारा समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों तथा भविष्य में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा और निर्बल परिवारों के सहयोग के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया।महिला भूमिहार समाज की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा को संघर्ष, साथ और समर्पण की यात्रा बताते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयासों से संस्था निरंतर अपने उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ रही है। “संघे शक्ति बलियसी” की भावना को आत्मसात करते हुए समाज की महिलाओं को एकजुट होकर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शकुन्तला राय जी,पूनम सिंह ,डॉक्टर मंजुला चौधरी,किरन सिंह ,चंद्रकला राय, डॉक्टर विजयता राय,बंदना सिंह,प्रतिमा सिंह,सोनी राय ,पूनम सिंह,सरिता राय, बबिता राय, किरन राय,सुमन सिंह,सरोज सिंह,कुसुम सिंह,सरिता सिंह,ऋतु राय, प्राची राय, बीना सिंह,पुष्पा राय,सीमा राय,रश्मि सिंह,अनीता राय,खुशबू राय आदि सदस्य उपस्थित रहे।समारोह के अंत में डॉक्टर राजलक्ष्मी राय जी ने सभी अतिथियों, महिला भूमिहार समाज की सदस्यों ,सहयोगियों, आयोजन समिति एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News