पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर मड़ियाहूं स्थानीय तहसील क्षेत्र के सीर गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजवीर यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 101 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राकेश मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य से साइकिल वितरण किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक राजवीर यादव ने कहा कि बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे कार्यक्रम में वक्ताओं ने साइकिल वितरण को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा, सहयोग और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, कैलाश यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।