संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद यति
वाराणसी क्षेत्र के केसरीपुर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को बफ्फ बोर्ड अधिनियम सुधार को लेकर जन जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार द्वारा कानून संशोधन बिल पारित कराकर मुस्लिम परिवार को बेघर करने के लिए नहीं, बल्कि उनके हित में काम करने के लिए बनाया गया है।
*भाजपा मंत्री ने कहा*भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 2013 में यह बोर्ड अधिनियम लागू किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा सच्चर कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर भी काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बफ बोर्ड की संपत्ति का मात्र 120 करोड़ ही मिलता है, जबकि बफ बोर्ड संपत्ति का किराया 1200 करोड़ होना चाहिए।
*प्रवीण सिंह गौतम ने कहा*कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि अल्पसंख्यक की आबादी 18 प्रतिशत है, लेकिन 28% लोगों को आवास, 32% लोगों को जल गैस और सरकारी लाभ अल्पसंख्यक के समाज ले रहा है।
इस मौके पर रामप्रकाश दुबे, अरुण पाठक, जेपी दुबे, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, विनोद रस्तोगी, दिनेश मौर्य, विनोद पटेल, उषा राज मौर्य, फौजदार शर्मा, अश्वनी पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।