UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संकल्प यात्रा देश के साहस और पुरूषार्थ की यात्रा*:संजीव सिंह सोमवंशी

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मंगलवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत भेलखा और चंदीपट्टी मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके करते हुए ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा देश के साहस और पुरूषार्थ की यात्रा है।कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।बच्चियो के देश प्रेम पर आधारित कार्यक्रमो ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संकल्प दिलाया।समारोह के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी तथा ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने किसान सम्मान निधि,पीएम आवास और शौचालय के लाभार्थियो को प्रमाणपत्र वितरित किए।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी ने मुख्य सेविका चिंता देवी की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई की तथा बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 13 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 689 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक,केसीसी,ऋण वितरण,किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,प्राविधिक सहायक 

 बेचू प्रसाद तथा नवीन उपाध्याय ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।कार्यक्रम मे पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष वर्मा ग्राम विकास अधिकारी गौरव विश्वकर्मा वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी ,अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा बेचू लाल प्राविधिक सहायक ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन ने किया।कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ कलेक्शन का कार्य अमितेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी तथा लालजी पटेल द्वारा आगंतुको कै लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिपाठी ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News