UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महानगर मंत्री के नेतृत्व में बांग्लादेश का पुतला फुंका

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी रामनगर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के उपर अत्याचार के विरोध में वाराणसी के रामनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में बांग्लादेश के नेतृत्वकर्ता मोहम्मद युनुस का पुतला फूंका गया इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मोदी जी से अपील की कि वह बांग्लादेश पर दबाव बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं के जान माल की रक्षा करें और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को बंद करवाने में अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करें । महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा है। पूर्व जिला मंत्री नंदलाल चौहान ने कहा की बांग्लादेश का ईट से ईट बजा Asks जाएगा। और मोदी जी हर हाल में हिंदुओं को बचाने में सक्षम है इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल चौहान महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव गोविंद मौर्य कुलदीप सेठ जय सिंह चौहान कृष्ण मिश्रा सनी सोनकर अजय पटेल कन्हैया प्रजापति राजू यादव राजा सिंह इरफान अहमद अंशु सोनकर राजीव यादव आदि उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News