UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण और संरक्षण का लिया युवाओं ने संकल्प*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*रामेश्वर*।आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रामेश्वर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में अलग- अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।क्षेत्र के जन कवि धूमिल के गांव खेवली में पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।जगापट्टी गांव में रुद्रांश सेवा समूह के अध्यक्ष प्रीतेश त्रिपाठी व युवाओं ने जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा किया। संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण सहित संरक्षण की अपील किया।रामेश्वर युवा मंडल के विशाल कुमार गुप्ता ने हर व्यक्ति एक पौधरोपण कर उसका नियमित संरक्षण करने का संकल्प दिलाया ।कार्यक्रम में रोहित,लखन ,अमन,गौरव,आनंद कुमार, लौटन ,देवेंद्र पटेल ,शैलेन्द्र कुमार , सुरेंद्र कुमार सहित अन्य युवा शामिल रहे।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News