UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आपरेशन दृष्टि एवं आगामी त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम आदि के दृष्टिगत एक गोष्ठी आयोजित*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आपरेशन दृष्टि एवं आगामी त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम आदि के दृष्टिगत एक गोष्ठी आयोजित की गई । उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री के एजिलरसन, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाल श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री मनीष कुमार शांडिल्य सहित समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।उक्त गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ किये जाने एवं आपरेशन दृष्टि के तहत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News